onwin giriş
Home उत्तराखंड

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से जगह-जगह मार्ग बंद हो गए हैं।

चमोली – प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से जगह-जगह मार्ग बंद हो गए हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग में भी मलबा आ गया है। विभाग की ओर से मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यभर में 313 मार्ग बंद हुए हैं। टिहरी में लक्ष्मोली हिसरियाखाल जामणीखाल, तुणगी भटकोट मोटर मार्ग एवं गौमुख डोम मोटर मार्ग सहित कई मार्गों में मलबा आया है।

चमोली जिले के कर्णप्रयाग गैरसैंण के पास काली माटी में कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे सड़क धंसने से बंद हो गया है। यहां पर सड़क के नीचे भूस्खलन होने से करीब 15 मीटर सड़क धंस गई है। जिससे कर्णप्रयाग व गैरसैंण की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हाईवे के दोनों ओर कई वाहन फंसे हैं।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.