onwin giriş
Home देश

दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या के मामले में एक दूसरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या के मामले में एक दूसरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो साक्षी की हत्या से पहले का है, जिसमें आरोपी साहिल किसी अन्य शख्स से बात करता नजर आ रहा है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या उस शख्स को पहले से मालूम था कि साहिल साक्षी की हत्या करने वाला है।

पूरा मामला
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिग की उसके प्रेमी ने रविवार रात को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई। साथ ही उसे पुलिस ने बुलंदशहर इलाके से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि साहिल और मृतिका के बीच संबंध थे। लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया था। मृतिका अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। लेकिन उसी दौरान आरोपी साहिल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। एक दो बार नहीं बल्कि कई बार चाकू से हमला किया और उसके बाद पत्थर से सिर कूचल दिया।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.