onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

चीन सीमा को जाने वाला तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग ग्लेशियर टूटने से बंद हो गया है।

पिथौरागढ़ – चीन सीमा को जाने वाला तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग ग्लेशियर टूटने से बंद हो गया है। गर्ब्यांग और नप्लचु के बीच गणेश नाला उर्फ खंगला नाला के पास हिमस्खलन हुआ है। मौसम विभाग ने 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

जिस समय ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा उस दौरान कोई भी वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह से ही व्यास घाटी के सात गांवों में बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। माना जा रहा है कि सड़क खुलने में दो से तीन दिन लग सकते हैं।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.