onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2023-24 का बजट पेश किया है

देहरादून – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2023-24 का बजट पेश किया है। पेश किए गए बजट को उद्योग जगत से लेकर तमाम लोगों ने इससे गौर से सुना। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश मुख्यालय में बजट को सुना जिसके बाद उन्होंने मीडिया को प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इस बजट को सर्व समावेशी बजट बताते हुए कहा कि बजट में गरीब से लेकर मध्यमवर्ग का खास ख्याल रखा गया है। राज्य के लिहाज से भी उन्होंने इस बजट को महत्वपूर्ण बताया है उन्होंने कहा कि राज्य में मोटे अनाज की पैदावार खास तौर पर होती है और इस बजट में मोटे अनाज के के लिहाज से राज्य को बेहद फायदा मिलने जा रहा है। साथ ही पर्यटन के लिहाज से भी यह बजट उत्तराखंड के लिए काफी लाभकारी है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.