onwin giriş
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की आशंका है।

देहरादून – उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (बृहस्पतिवार) भी तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की आशंका है। जबकि, कल पर्वतीय जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 25 मई को बारिश का ऑरेंज और 26 मई को येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बौछारें और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल चकती हैं।इन हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में 25 और 26 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.