onwin giriş
Home मनोरंजन

After Dark में जुड़वां बहनों की कहानी, आयशा की हत्या का खुला राज; जानें कौन निकला कातिल

शनाया कपूर की वेब सीरीज ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ इन दिनों चर्चा में है। छह एपिसोड की इस सीरीज में कॉलेज की चमक-दमक के पीछे छिपे रहस्य, दोस्ती, दुश्मनी और एक मर्डर मिस्ट्री देखने को मिलती है। कहानी में शनाया कपूर जुड़वां बहनों आयशा और अदिति मलिक का डबल रोल निभा रही हैं। सीरीज की कहानी आयशा की रहस्यमयी मौत और उसकी बहन अदिति की सच्चाई तलाशने की कोशिश के इर्द-गिर्द घूमती है।

बर्फीली झील में मिली आयशा की लाश

कहानी की शुरुआत सेंट टेरेसा कैंपस की लोकप्रिय छात्रा आयशा की मौत से होती है। आयशा बर्फ से जमी झील में मृत पाई जाती है। शुरुआत में पुलिस इसे हादसा मानकर मामला बंद कर देती है, लेकिन उसकी जुड़वां बहन अदिति इस बात को स्वीकार नहीं कर पाती।

दोनों बहनों के बीच पिछले कुछ सालों से दूरी थी, इसके बावजूद अदिति अपनी बहन की मौत के पीछे छिपे सच का पता लगाने का फैसला करती है।

बहन की मौत का सच जानने कॉलेज पहुंची अदिति

अदिति अपने पिता और कॉलेज प्रशासन की रोक के बावजूद सेंट टेरेसा में दाखिला ले लेती है। वहां पहुंचकर वह उन लोगों पर नजर रखती है, जो आयशा के करीब थे। इनमें उसका बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ सरैया यानी सिड, रेहान रिजवी, तारा बर्मन और स्मृति बिष्ट शामिल हैं।

अदिति को जल्द ही समझ आ जाता है कि कॉलेज की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता सिर्फ एक सामान्य मुकाबला नहीं है। इसके पीछे कई लोगों के अपने स्वार्थ और गहरे राज छिपे हैं। सच्चाई तक पहुंचने के लिए अदिति भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है।

कौन निकला आयशा का कातिल?

सीरीज के छठे और आखिरी एपिसोड में आयशा की हत्या का रहस्य खुल जाता है। प्रतियोगिता के दौरान मानसिक चुनौती और हिप्नोसिस के जरिए कई किरदारों के छिपे राज सामने आते हैं।

आखिरकार पता चलता है कि आयशा की हत्या उसकी सबसे अच्छी दोस्त तारा बर्मन ने की थी। तारा को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब जीतने का जुनून था। इसी जुनून में उसने अपनी दोस्त की जान ले ली।

तारा ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

कहानी में खुलासा होता है कि तारा ने पहले आयशा से सुलह करने का नाटक किया और उसे नींद की गोलियां दे दीं। इसके बाद वह उसे झील के पास ले गई और बर्फीले पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

इतना ही नहीं, तारा के पिता डीन डिसूजा की रहस्यमयी मौत के पीछे भी उसी का हाथ सामने आता है। आयशा को इस सच्चाई का पता चल गया था और उसने तारा का पर्दाफाश करने की धमकी दी थी। इसी वजह से तारा ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।

क्या आएगा सीरीज का दूसरा सीजन?

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ 13 नवंबर 2026 को रिलीज हुई थी। फिलहाल इसके दूसरे सीजन को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हालांकि, सीरीज का अंत कुछ सवाल अधूरे छोड़ देता है। आयशा की हत्या का राज तो खुल जाता है, लेकिन तारा के कबूलनामे के बाद क्या होता है, यह साफ नहीं दिखाया गया। ऐसे में कहानी को दूसरे सीजन में आगे बढ़ाने की संभावना बनी हुई है।

इंडिया टीवी ने इस सीरीज को 5 में से 3 रेटिंग दी है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.