onwin giriş
Home स्पोर्ट्स

पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से हटे अल्जारी जोसेफ, निजी कारणों से खेलने से किया इनकार

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 25 जुलाई से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया है। इस बात की पुष्टि वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने की है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान किया जा चुका है। टीम चयन के बाद डैरेन सैमी ने बताया कि अल्जारी जोसेफ चोट से उबर चुके थे और यदि वे उपलब्ध होते तो निश्चित रूप से टीम का हिस्सा बनते। हालांकि, उन्होंने स्वयं चयन के लिए अपनी उपलब्धता नहीं जताई।

सैमी ने कहा कि जोसेफ के इस फैसले से टीम को नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि तेज गेंदबाज ने निजी कारणों से सीरीज से हटने का फैसला लिया है। जब उनसे इस फैसले की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी का व्यक्तिगत मामला है और इससे जुड़ा कोई भी निर्णय वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ही लेगा।

अल्जारी जोसेफ वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऐसे में सीरीज से हटने के उनके फैसले पर बोर्ड आगे क्या रुख अपनाता है, इस पर भी नजर रहेगी।

इस बीच पाकिस्तान की टीम सीरीज के लिए वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 25 जुलाई से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंकतालिका की बात करें तो फिलहाल पाकिस्तान सबसे निचले स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज उससे एक स्थान ऊपर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज महत्वपूर्ण है, क्योंकि जीत से उनकी अंकतालिका और जीत प्रतिशत (PCT) में सुधार हो सकता है। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज दोनों ही नए WTC चक्र में बेहतर शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.