मुंबई। Drishyam 3 की रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। Mohanlal स्टारर यह फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसकी एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है।
फिल्म की टिकट बिक्री के शुरुआती आंकड़ों ने इंडस्ट्री को चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज 24 घंटे के भीतर फिल्म के 30 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। वहीं केरल में पहले दिन की एडवांस बुकिंग 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। राज्यभर में अब तक 2 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि Drishyam 3 ने प्री-सेल्स के मामले में Patriot को भी पीछे छोड़ दिया है। कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कालीकट जैसे प्रमुख शहरों में फिल्म को लेकर भारी क्रेज देखने को मिल रहा है। सुबह 4 बजे और 7 बजे के कई फैन शो पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं।
फिलहाल राज्यभर में फिल्म के 1,200 से ज्यादा शो ट्रैक किए जा रहे हैं और रिलीज डेट नजदीक आने के साथ टिकट तेजी से बिक रहे हैं। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर 24 घंटे में करीब 30 हजार टिकटों की बिक्री हो रही है।
Drishyam 3 सुपरहिट ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। इससे पहले रिलीज हुए दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर चुके हैं। फिल्म की कहानी एक सस्पेंस-थ्रिलर पर आधारित है, जिसने दर्शकों को पहले भी काफी प्रभावित किया था।
इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी काफी सफल रहा था। Ajay Devgn ने हिंदी संस्करण में मुख्य भूमिका निभाई थी और दोनों पार्ट दर्शकों को खूब पसंद आए थे। अब दर्शकों की नजरें Mohanlal की ‘दृश्यम 3’ पर टिकी हैं।
फिल्म को लेकर साउथ के साथ-साथ नॉर्थ इंडिया में भी अच्छा माहौल बनता दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका कर पाती है।

