
केंद्र सरकार ने डीजल और विमान ईंधन (ATF) के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय ने 16 नवंबर 2026 से नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। हालांकि, पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स शून्य ही रखा गया है।
सरकार ने दोनों ईंधनों पर टैक्स की नई दरें तय की हैं।
– ATF: 11 रुपये से बढ़ाकर 12.50 रुपये प्रति लीटर।
– डीजल: 11.50 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर।
– पेट्रोल: विंडफॉल टैक्स शून्य।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, विंडफॉल टैक्स में यह बदलाव 16 नवंबर से शुरू हुए नए पखवाड़े के लिए किया गया है। सरकार जरूरत के अनुसार हर 15 दिन में इसकी समीक्षा करती है।
पश्चिम एशिया में तनाव और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए यह टैक्स लगाया था। इसका मकसद कंपनियों को विदेशों में ऊंची कीमतों का फायदा उठाकर घरेलू सप्लाई प्रभावित करने से रोकना भी है।

