onwin giriş
Home अंतर-राष्ट्रीय

?? कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, पूरे देश में संदिग्ध के खिलाफ वारंट

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो शहर में 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज मामले में टोरंटो पुलिस ने एक संदिग्ध के खिलाफ पूरे कनाडा में फर्स्ट-डिग्री मर्डर का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

भारत के टोरंटो स्थित महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से इस मामले पर नजर बनाए हुए है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा –
“टोरंटो में एक युवा भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना की हत्या से हम बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। इस दुख की घड़ी में उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर परिवार को हरसंभव सहायता दी जा रही है।”

टोरंटो पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान हिमांशी खुराना (30) के रूप में हुई है, जो शहर में ही रह रही थीं। पुलिस इस मामले में अब्दुल गफूरी (32) नामक व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसे पीड़िता जानती थी। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा हो सकता है।

कैसे हुआ खुलासा

  • शुक्रवार, 19 दिसंबर की रात करीब 10:41 बजे, स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके से एक महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली।
  • इसके बाद शनिवार, 20 दिसंबर की सुबह लगभग 6:30 बजे, पुलिस ने एक घर के अंदर हिमांशी खुराना को मृत पाया।
  • पुलिस ने उनकी मौत को हत्या करार दिया है।

टोरंटो पुलिस ने बताया कि संदिग्ध अब्दुल गफूरी के खिलाफ फर्स्ट-डिग्री मर्डर का देशव्यापी वारंट जारी किया गया है। इस आरोप के तहत यदि अदालत में पहले से साजिश और इरादा साबित हो जाता है, तो दोषी को बिना पैरोल आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

यह घटना कनाडा में बसे भारतीय समुदाय के लिए बेहद झकझोर देने वाली है। दूतावास और स्थानीय पुलिस मिलकर इस मामले की जांच में जुटी हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.