onwin giriş
Home राजनीति

जितेंद्र आत्महत्या केस: प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र आत्महत्या केस में पुलिस और सरकार की भूमिका चिंतनीय है।

उन्होंने आरोप लगा है कि जितेंद्र आत्महत्या मामले में वीडियो के आधार पर उनके पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया, लेकिन 3 घंटे बाद सोची समझी रणनीति के तहत पुलिस आरोपी भाजपा नेता को बचाने के लिए दूसरा मामला दर्ज कर देती है। जिसमें अवैध असलाह और जंगली सूअर के शिकार किए जाने का जिक्र किया गया है। उन्होंने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है। कांग्रेस कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जब किसी मामले में एक एफआईआर दर्ज हो जाती है तो फिर दूसरी एफआईआर नहीं होती। हालांकि तहकीकात के बाद कुछ चीजें ऐड जरूर की जाती है। लेकिन जितेंद्र आत्महत्या केस में कुछ उल्टा ही देखने को मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आरोपी के संबंध और पहुंच राज्य के शीर्ष भाजपा नेताओं और राष्ट्रीय नेताओं तक से रहे हैं। ऐसे में न्याय मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है। उन्होंने इस मामले की पूरी जांच किए जाने और पूरे थाने को सस्पेंड किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार न्याय की बात कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ 3 घंटे बाद पुलिस ने दूसरा मामला दर्ज कर दिया। कहा कि अंकिता भंडारी मामले में भी सरकार ने न्याय की बात की थी, लेकिन आज तक तथाकथित वीआईपी का पता नहीं चल पाया।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.