onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री समेत भाजपा नेताओं ने अपने घरों में फहराया तिरंगा

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओ ने अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान बीते तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्र भक्ति का महाभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मैं स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बना हूं। उन्होंने प्रदेश वासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय व दुकानों में तिरंगा फहराकर देश की स्वाधीनता के लिए मर मिटने वाले सेनानियों को नमन करने का आग्रह किया। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर साझा करने की अपील की। उधर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर तिरंगा फहराया। कहा, हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.