onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

चमोली के टैक्सी चालकों ने सेना के जवानों के लिए निशुल्क सेवा की घोषणा

चमोली। भारत-पाक सीमा पर जारी तनाव के बीच और हालात की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड के अधिकतर सरकारी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। वहीं छुट्टी पर घर आए सेना के जवान भी देश की रक्षा के लिए अपनी ड्यूटी पर लौट रहे हैं।

ऐसे समय में चमोली ज़िले के युवाओं ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए अपनी टैक्सी सेवाएं सेना के जवानों के लिए निशुल्क कर दी हैं। जिले के नंदानगर क्षेत्र से एस.के टूर एंड ट्रैवल्स के स्वामी सुरेंद्र सिंह, नेगी बिज्जू भाई टूर एंड ट्रैवल्स के स्वामी बिज्जू नेगी, नवीन गौड़ और जोशीमठ की उर्गम घाटी से श्री बैकुंठ टैक्सी सेवा के स्वामी दर्शन नेगी ने छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौट रहे जवानों को रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों तक निशुल्क पहुंचाने की सेवा शुरू की है।

यह जानकारी सभी टैक्सी संचालकों ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी हैं, साथ ही अपने मोबाइल नम्बर भी साझा किए हैं। सुरेंद्र सिंह और बिज्जू नेगी ने बताया कि उनके परिवारों में भी कई सदस्य सेना में कार्यरत हैं। इसलिए उनके भीतर देश भक्ति स्वाभाविक है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.