onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

“किसी को भूखा न रहने देने के अभियान”: ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसायटी द्वारा गरीबों को खाद्यान्न वितरित

देहरादून।

कोविड काल से चला, किसी को भूखा न रहने देने के अभियान के तहत ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसायटी के द्वारा क्लेमेंट टाउन में दो स्थानों पर खाद्यान्न वितरित किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने निर्धन लोगों को खाद्यान्न से भरे पैकेट बांटे।

क्लेमेंट टाउन के सोसायटी एरिया और ओगल भट्टा क्षेत्र में आज इस अभियान के तहत आसपास रहने वाले सैकड़ों गरीब परिवारों को खाद्यान्न के पैकेट दिए गये। इन पैकेटों में दाल, चावल, आटा, चीनी, चाय, तेल, नमक, मसाले आदि एक परिवार का करीब सात दिन का राशन रखा गया है। वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घर पर रहकर किए जाने वाले कार्यों को सिखाने की व्यवस्था भी कई जगह की गई थी। इसके अच्छे परिणाम सामने आये हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा अभियान चलाकर लोगों की सहायता एक सामाजिक कर्तव्य के रूप में कर रहा है। लगातार बारिश के कारण उन लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी आजीविका रोजाना की मजदूरी पर निर्भर है। ऐसे लोगों की मदद के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। धूलकोट, मेहरे का गांव और बंसीवाला में जल्द ही पुनः ऐसा अभियान चलाया जाएगा।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.