देहरादून – मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि तीन जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। भारी बारिश के मद्देनजर खासतौर पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।बारिश के मद्देनजर एक अगस्त को टिहरी, पौड़ी और देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। कक्षा एक से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट के चलते एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल ने निर्देश दिए हैं कि हरिद्वार और ऋषिकेश में स्थित पंजीकरण केंद्र में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया स्थगित रहेगी। वहीं, जिलाधिकारी यात्रा को लेकर अपने स्तर से निर्णय लेंगे।
- ← मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी ली
- कई स्थानों पर जन-जीवन प्रभावित,सीएम धामी ने प्रशासन को दिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश →
Similar Posts
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने स्वतंत्र पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने कड़े शब्दों में की निन्दा
Home उत्तराखंड राजनीति सुरक्षित भारत के लिए ‘साइबर रन’ में नागरिकों को किया एकजुट
Home देश राजनीति 