onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

देहरादून के कोतवाली में तैनात दारोगा की बेटी का खून से सना शव छिद्दरवाला क्षेत्र से बरामद

देहरादून के कोतवाली में तैनात दारोगा की बेटी का खून से सना शव छिद्दरवाला क्षेत्र से बरामद हुआ है। युवती के गले मे गहरे घाव के निशान हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को छिद्दरवाला क्षेत्र में स्थित तीन पानी पुलिया के नीचे एक युवती का शव बरामद हुआ था। मृतक युवती की शिनाख्त आरती डबराल पुत्री शिवप्रसाद डबराल के रूप में हुई है। शिव प्रसाद डबराल वर्तमान में शहर कोतवाली देहरादून में तैनात हैं जोकि मूल रूप से ऋषिकेश के रहने वाले हैं।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.