onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है।

नई दिल्ली – फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक सोशल मिडिया पोस्ट के जरिये खुद इसकी जानकारी दी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आज सुबह ही जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि वो एक बच्चे के पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी चरण ने एक बेटे को जन्म दिया है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने नन्हें बेटे की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’बता दें कि फेमस सिंगर रहे सिद्धू मुसेवाला का साल 2022 में बदमाशों ने मर्डर कर दिया था। 2022 में पंजाब में मारे गए सिद्धू दंपत्ति की इकलौती संतान थे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.