onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

उत्तराखंड में सियासी हलचल, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के भतीजे दीपक बलूटिया ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा

उत्तराखंड में सियासी हलचल थमने का नाम नही ले रही है। अब ठीक लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवम पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के भतीजे दीपक बलूटिया ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है की लोकसभा चुनाव में नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से टिकट न मिलने से बलुटिया काफी नाराज थे, पूर्व में विधानसभा चुनाव को लेकर हल्द्वानी सीट से वह दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है और आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.