onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी के विशेष प्रयासों के क्रम में 33 परियोजनाओं के लिए दिये 559 करोड़

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के क्रम में भारत सरकार ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अवस्थापना विकास हेतु 33 परियोजनाओं के लिए 559 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। इस बाबत आज वित्त मंत्रालय ने उत्तराखण्ड शासन को पत्र भेज दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई धनराशि से प्रदेश में विकास को और तेज गति मिलेगी।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.