onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने लेखाकारों एवं वन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वन विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग हेतु चयनित सहायक लेखाकारों एवं वन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और मुझे विश्वास है कि आप पूर्ण मनोयोग एवं सम्पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करेंगे। हमारी सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कर रही है। हम युवाओं को बेहतर रोजगार की उपलब्धता प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध हैं

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.