onwin giriş
Home उत्तराखंड

रूड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में स्थित एक ईंट भट्टे की दीवार गिरने से बड़ा हादसा

रूड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में स्थित एक ईंट भट्टे की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। दीवार के नीचे दबने के कारण करीब 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं । जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है फिलहाल जेसीबी मशीन के द्वारा दीवार के मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी अनुसार आज सुबह लहबोली गांव स्थित एक ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई जिस कारण कुछ मजदूर दीवार के मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से अभी तक करीब 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीनों लोग घायल हैं। जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है जिसके बाद जेसीबी मशीन के द्वारा दीवार के मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.