onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पहुंच कर स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया तथा एनएसई की सांकेतिक बेल भी बजाया।
मुख्यमंत्री ने आगामी 08 और 09 दिसंबर को देहरादून में होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के अनुकूल नीतियां बनाई गई हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिले, इस दिशा में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान, उत्तराखण्ड सरकार के सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.