onwin giriş
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस की अंजना “वुशू” की इंटरनेशनल निर्णायक मंडल में शामिल, बधाई

उत्तराखण्ड पुलिस की अंजना “वुशू” की इंटरनेशनल निर्णायक मंडल में शामिल हो गई हैं। 30 मई से 6 जून तक इंडोनेशिया के बाली शहर में आयोजित इंटरनेशनल वुशू जज रेफरी सेमिनार एवं सार्टिफिकेट कोर्स में प्रतिभाग कर अंजना ने वुशू इंटरनेशनल निर्णायक मंडल में अपना स्थान बनाया है।

 

अंजना नेशनल “ए” ग्रेड रैफरी हैं। पूरे देश से केवल 17 प्रतिभागियों ने भारतीय वुशू एसोसियेशन की ओर से इस कोर्स में प्रतिभाग किया, जिसमें से 11 प्रतिभागी अपग्रेड और अंजना सहित 06 लोग नए चयनित हुए।

 

इस सेमीनार में पूरे विश्व से अलग-अलग देशों के लगभग 247 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उत्तराखंड पुलिस डीजीपी अशोक कुमार ने इस उलब्धि के लिए अंजना को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.