onwin giriş
Home उत्तराखंड

राजपुर पुलिस ने 6.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचे तस्कर

देहरादून ऑपरेशन ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के तहत देहरादून पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष राजपुर ने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर अभियान चलाया।

थाना स्तर पर पूर्व से गठित टीम को आवश्यक निर्देश देकर स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया। इस क्रम में चौकी आइटी पार्क को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गठित टीम ने आर्किड पार्क तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों-वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त सौरभ डबराल निवासी वीर गिरवाली थाना राजपुर जनपद देहरादून को 6.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.