onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्रीमती पार्वती दास को आज विधायक पद की शपथ दिलाई

विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित श्रीमती पार्वती दास को आज विधायक पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की नव निर्वाचित सदस्य श्रीमती पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार बागेश्वर की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। बागेश्वर के विकास के लिए स्व. श्री चंदनराम दास द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों को श्रीमती पार्वती दास तेजी से आगे बढ़ाएंगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट उपस्थित थे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.