onwin giriş
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के आठ पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है।

देहरादून – उत्तराखंड के आठ पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने की संभावना जताई है। संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गों के अवरुद्ध होने की आशंका जताई है। बारिश के बाद सोमवार को भी कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे प्रदेश में 43 सड़कें बंद हो गईं।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.