onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

ईगास पर्व के अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

ऋषिकेश। ईगास पर्व के शुभ अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा हमारे लोक गीतों, भेलू नृत्य व मंडाण की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्र के श्रेष्ठ गणमान्यों व अपनी सुंदर कला की प्रस्तुति करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा की इस प्रकार के आयोजन हमारी आस्था, विश्वास और समृद्ध परंपराओं के प्रतीक है साथ ही हमारे पारंपरिक पर्व यह भी सुनिश्चित करते है कि यह हमारी संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों के लिये सुरक्षित व संरक्षित रखे।

यह आयोजन हमारे समाज की समरसता और सशक्तिकरण के जीवंत उदाहरण है। गढ़ सेवा संस्थान द्वारा हमारे सांस्कृतिक धरोहरों को बढ़ावा देने और उन्हें संजोकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है। हमारे समृद्ध पहाड़ी संस्कृति को संजीवनी देने व सफल कार्यक्रम की समिति के सभी सदस्यों को बधाई। इस अद्भुत कार्यक्रम में शहरवासियो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व इस आयोजन को सफल बनाया।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.