onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

आम बजट की खूबियां बताने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पांच फरवरी को देहरादून आएंगे।

देहरादून  – आम बजट की खूबियां बताने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पांच फरवरी को देहरादून आएंगे। वह प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी में भाग लेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी। उन्होंने कहा कि बजट की उपयोगी जानकारी जन-जन तक दी जाएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार के बजट को सरल शब्दों में आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री व पार्टी संगठन की टीम प्रदेश के जिलों व मंडल स्तर पर महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवी व समाज के अन्य वर्गों के बीच बजट आधारित गोष्ठियों में शामिल होंगे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.