onwin giriş
Home मनोरंजन

‘लॉक अप: सच या सजा’ ने मचाया धमाल, रिलीज के दो दिन में नेटफ्लिक्स इंडिया पर बना नंबर-1 शो

मुंबई। फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान के नए रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो के मेकर्स के अनुसार, प्रीमियर के महज दो दिनों के भीतर यह नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर-1 शो बन गया है। रणनीतिक गेमप्ले, तीखे विवाद, भावनात्मक पल और लगातार आ रहे ट्विस्ट की वजह से यह शो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो को मिल रही सफलता पर फराह ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ दो दिनों में शो का नंबर-1 पर पहुंचना बेहद खुशी की बात है और उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा प्यार मिला है।

फराह ने कहा, “इतने कम समय में ‘लॉक अप: सच या सजा’ को जो प्यार मिला है, वह अविश्वसनीय है। यह देखकर खुशी होती है कि भारत ही नहीं, दुनिया भर के दर्शक शो के ड्रामा, माइंड गेम्स और ट्विस्ट में इतनी दिलचस्पी ले रहे हैं।”

उन्होंने शो में आने वाले पहले एलिमिनेशन को लेकर भी उत्सुकता जताई। फराह ने कहा कि अब मुकाबला और भी कठिन होने वाला है। जेलर की भूमिका में वह और रितेश देशमुख रोज कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़े, भावनात्मक उतार-चढ़ाव, रणनीतियां और उनके व्यवहार को करीब से देखते हैं। उनके मुताबिक, कई बार प्रतियोगी खुद भी नहीं समझ पाते कि वे अपनी असली भावनाएं कब जाहिर कर देते हैं।

फराह ने संकेत दिया कि आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को कई बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे और प्रतियोगियों के लिए चुनौतियां लगातार कठिन होती जाएंगी।

शो के आगामी एपिसोड में कंगना पहले सप्ताह के प्रदर्शन की समीक्षा करने के साथ सीजन के पहले एलिमिनेशन की घोषणा करेंगी। यह खास एपिसोड 4 जुलाई को स्ट्रीम होगा।

‘लॉक अप: सच या सजा’ हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जाता है। शो की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और सोशल मीडिया पर भी इसके कंटेस्टेंट्स तथा घटनाक्रम को लेकर जमकर चर्चा हो रही है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.