onwin giriş
Home उत्तराखंड देश राजनीति

ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन ने केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट को कर्मचारियों के लिए बेहद निराशाजनक बताया

ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन ने केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट को कर्मचारियों के लिए बेहद निराशाजनक बताया है।

फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने आज यहां जारी बयान में कहा कि बढ़ती मंहगाई को देखते हुए डायरेक्ट टैक्स की दरों में कोई बदलाव न किए जाने से नौकरीपेशा लोगों को भारी निराशा हुई है।उन्होंने कहा कि 80 सी और स्टैंडर्ड कटौती की सीमा में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है जिसकी उम्मीद थी।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक निराशा इस बात से हुई है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। ऐसा लगता है कि कर्मचारी वर्ग अब सरकार की प्राथमिकता में है ही नहीं।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.