onwin giriş
Home अंतर-राष्ट्रीय

मनीला के 100 साल पुराने गुरुद्वारे पहुंचे पीएम मोदी, पुनर्विकास कार्यों का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारे के पुनर्विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया और कार सेवा भी की।

गुरुद्वारा खालसा दीवान 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। इसका निर्माण साल 1929 में मनीला पहुंचे पंजाबी समुदाय के लोगों ने करवाया था। अब इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे का पुनर्विकास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे का आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है। सिख समुदाय ने गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर दुनिया भर में सेवा और मानवता का संदेश फैलाया है।

पीएम मोदी तीन दिवसीय फिलीपींस यात्रा पर हैं। वह मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा उनकी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.