onwin giriş
Home उत्तराखंड

जौलजीबी मेला विवाद पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल बोले- विधायक हरीश धामी की नाराजगी जायज

जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक हरीश धामी के बीच हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक को अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया और बिना उनका भाषण सुने समारोह से चले गए।

जौलजीबी मेले में हुए विवाद को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधायक हरीश धामी की नाराजगी का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यवहार को अलोकतांत्रिक बताया है।

गोदियाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने मेले के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका नहीं दिया। जबकि विधायक इस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक की बात सुननी चाहिए थी।

‘विधायक ही नहीं, क्षेत्र की जनता का भी अपमान’

गणेश गोदियाल ने कहा कि हरीश धामी की नाराजगी जायज है। मुख्यमंत्री का इस तरह कार्यक्रम से चले जाना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विपक्ष को उचित स्थान नहीं देना चाहते और उनका यह व्यवहार लोकतंत्र में विश्वास की कमी को दर्शाता है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल स्थानीय विधायक की भावनाओं का मामला नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र की जनता के मनोभाव भी जुड़े हैं। मुख्यमंत्री को बड़ा दिल दिखाते हुए कम से कम अध्यक्षीय भाषण पूरा होने तक कार्यक्रम में रुकना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश धामी कर रहे थे, वहां मुख्यमंत्री को विधायक का संबोधन सुनने के बाद ही समारोह से जाना चाहिए था।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.