लोहियाहेड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड में स्थानीय व्यवसाय और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का संदेश दिया। ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री पैदल ही आम लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय रूप से लोकप्रिय रवि के स्टॉल पर रुककर टिकी का स्वाद लिया।
मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज अंदाज में पैदल चलते देखकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टॉल संचालक रवि से बातचीत कर उनके व्यवसाय और स्वरोजगार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय स्तर पर व्यवसाय के जरिए आजीविका चला रहे लोगों के प्रयासों की सराहना की।
स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से भी आत्मीय बातचीत की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहन देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि ‘लोकल फॉर वोकल’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का प्रभावी माध्यम है।
स्थानीय उत्पाद खरीदने से छोटे कारोबारियों को मिलता है सीधा लाभ
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब लोग अपने आसपास उपलब्ध स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता देते हैं, तो इसका सीधा लाभ स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों, युवाओं और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को मिलता है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने से न केवल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि आत्मनिर्भर समाज और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को भी गति मिलती है।
CM की सादगी ने जीता लोगों का दिल
मुख्यमंत्री का आम लोगों के बीच इस सहज और आत्मीय अंदाज में पहुंचना क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री की सादगी और छोटे व्यवसायों के प्रति उनके प्रोत्साहन की सराहना की।
मुख्यमंत्री का रवि के स्टॉल पर रुककर स्थानीय व्यंजन का स्वाद लेना स्थानीय उद्यमियों के सम्मान और छोटे कारोबार को प्रोत्साहित करने के संदेश के रूप में देखा गया।
स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर
मुख्यमंत्री धामी का यह कदम स्थानीय उद्यमियों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरक पहल माना जा रहा है। इसके जरिए उन्होंने संदेश दिया कि स्थानीय उत्पादों, सेवाओं और व्यवसायों को बढ़ावा देकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को व्यवहार में उतारते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से स्थानीय व्यवसायों को प्राथमिकता देने और स्वरोजगार से जुड़े लोगों का समर्थन करने का आह्वान किया।
