onwin giriş
Home देश

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी तेज, भारत समेत कई देशों के नेताओं को भेजा गया निमंत्रण

तेहरान: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम 4 से 9 जुलाई के बीच तेहरान, क़ोम और मशहद में आयोजित किए जाएंगे। यह समारोह उस युद्ध के समाप्त होने के बाद हो रहा है, जिसमें फरवरी 2026 में अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमलों में खामेनेई की मौत हो गई थी।

ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था। हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारत सरकार की ओर से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ईरान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ भारतीय नेताओं को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं—

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर सांसद रुहुल्ला मेहदी
लद्दाख सांसद हाजी हनीफा
जैन मुनि आचार्य लोकेश मुनि
कौन-कौन हो सकता है शामिल?

समाचार एजेंसी PTI के हवाले से आई रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस अपने विदेश विभाग के प्रमुख सलमान खुर्शीद को समारोह में भेज सकती है। वहीं, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी ईरान जाकर अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि देने की इच्छा जताई है।

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 4 जुलाई से तेहरान में शुरू होंगे। इसके बाद क़ोम में भी धार्मिक आयोजन होंगे और 9 जुलाई को खामेनेई के गृह नगर मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों ने समारोह को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.