onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्यमंत्री ने की परिवार सहित झड़ीपानी रूट पर ट्रेकिंग

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परिवार सहित शहंशाही आश्रम ओल्ड राजपुर रोड (देहरादून) झड़ीपानी (मसूरी) रूट पर ट्रेकिंग की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ट्रेक न केवल साहसिक गतिविधियों का हिस्सा है बल्कि इस यात्रा के दौरान प्रकृति की अद्भुत सुंदरता, शुद्ध हवा और शांत वातावरण का भी अनुभव होता है।

उत्तराखण्ड में इस तरह के अनेक ट्रेक विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। शीतकालीन यात्रा के दौरान भी राज्य में आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोग भी ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं।
शीतकाल में बर्फ से ढके पहाड़, शीतल व शुद्ध हवा और मनमोहक दृश्य उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को और भी अद्वितीय बना देते हैं। साहसिक गतिविधियों के लिए भी उत्तराखण्ड आदर्श स्थल है, अब केवल ग्रीष्मकाल ही नहीं बल्कि शीतकाल में भी उत्तराखण्ड आपके स्वागत के लिए तैयार है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.