onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

प्रेम नगर के झाझरा क्षेत्र में बचाव टीम ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया ।

आज सुबह प्रेम नगर के झाझरा क्षेत्र में एक प्लॉट में रखे गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई। बचाव टीम ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया । अभी तक इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है कि खुले प्लॉट में सिलेंडर जिसने रखे थे। पुलिस छानबीन में जुटी है।

पुलिस बल, फायर कर्मी, NDRF व SDRF की रेस्क्यू टीम ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को रेस्क्यू पर करते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले गए।

मौके से गैस सिलैंडरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। खाली प्लॉट में गैस सिलेंडरो को किन कारणों से रखा गया था, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

एसएसपी ने कहा कि गैस रिसाव की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कार्यों में लगी है, क्लोरीन गैस का सिलेंडरो को किन कारणों से उक्त स्थान पर रखा गया था, इसकी जांच की जा रही है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.