onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

 तीर्थनगरी ऋषिकेश में हर साल की तरह इस साल भी एक मार्च को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा

ऋषिकेश – तीर्थनगरी ऋषिकेश में हर साल की तरह इस साल भी एक मार्च को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। योग महोत्सव का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। ये महोत्सव 1 से 7 मार्च तक होगा। इस योग महोत्सव की शुरूआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत कई अन्य अतिथियों की मौजूदगी में होगी। इसके अलावा महोत्सव में योगाचार्य पद्मश्री शिवानंद, पद्मश्री भारत भूषण और पद्मश्री रजनीकांत विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

योग महोत्सव को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग महोत्सव का आयोजन 1 मार्च से लेकर 7 मार्च तक ऋषिकेश में किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान योग कार्यशाला लगाई जाएंगी और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी, साथ ही अनेक विषयों पर परिचर्चा और कार्यक्रम होंगे। उत्तराखंड के प्रसिद्ध व्यंजनों का भोजन परोसा जाएगा ताकि देश-विदेश से आने वाले हमारे भोजन का स्वाद चख सके।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.