onwin giriş
Home उत्तराखंड राजनीति

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के साथ बैठक की

देहरादनू। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ बैठक करने तथा विभिन्न अवसरों पर सरकारी कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उनके नाम व मोबाइल नंबर अविलंब शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इस दिशा में जिलाधिकारी चमोली द्वारा बेहतरीन कार्य करने के लिए उनकी सराहना की।मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कि स्मृति में सड़कों, चौराहों व द्वारों के नामकरण तथा शिलापट स्थापित किए जाने संबंधित प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए| उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के विभिन्न प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक में सभी संबंधित विभागों के सचिव, वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी व स्वतंत्रता सेनानी तथा उनके उत्तराधिकारी उपस्थित रहे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.