onwin giriş
Home उत्तराखंड

दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेंगे पक्के घर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के तहत आवास निर्माण में तेजी लाई है। सरकार का लक्ष्य दिसंबर तक 15 हजार से अधिक पात्र परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराना है।

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश के अनुसार, प्रदेश में 18 परियोजनाओं के तहत कुल 15,496 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें करीब 84 प्रतिशत यानी 12,948 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, 1,271 आवासों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी जा चुकी हैं। इनमें 768 रुड़की और 503 हरिद्वार के लाभार्थी शामिल हैं।

30 सितंबर तक पूरा होगा निर्माण

आवास विभाग ने लंबित परियोजनाओं को 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करने की समयसीमा तय की है। कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

सबसे ज्यादा 10,200 आवास ऊधमसिंह नगर जिले में बनाए जा रहे हैं। हरिद्वार में 4,528, नैनीताल में 528 और देहरादून में 240 आवासों का निर्माण किया जा रहा है।

नैनीताल के उम्मेदनगर (रामनगर) में सभी 528 आवास पूरे हो चुके हैं, जबकि देहरादून की धौलास हाउसिंग स्कीम में 240 में से 180 आवासों का निर्माण पूरा हो गया है।

राज्य सरकार की हिस्सेदारी बढ़ेगी

सरकार के अनुसार, योजना के तहत पात्र परिवारों को अधिक सहायता देने के लिए राज्य सरकार की हिस्सेदारी 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। सरकार का प्रयास है कि योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाया जाए।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.