onwin giriş
Home अंतर-राष्ट्रीय

अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ऐतिहासिक जीत, 258 सीटों पर कब्जा; हकीम जेफ्रीज बन सकते हैं हाउस स्पीकर

अमेरिका की राजनीति में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 258 सीटें हासिल की हैं। पिछले तीन दशकों में किसी भी पार्टी को मिला यह सबसे बड़ा बहुमत बताया जा रहा है। इस जीत के साथ डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका दिया है। अब हकीम जेफ्रीज के नए हाउस स्पीकर बनने की संभावना जताई जा रही है।

डेमोक्रेटिक पार्टी की सीटों की संख्या उत्तरी कैरोलिना में हुए पुनर्मतगणना के बाद 258 तक पहुंची। यहां डेमोक्रेटिक उम्मीदवार चक हबर्ड ने रिपब्लिकन सांसद वर्जीनिया फॉक्स को महज 330 वोटों से हराया। उत्तरी कैरोलिना चुनाव बोर्ड ने दोबारा मतगणना के बाद उनकी जीत की पुष्टि की।

इस जीत के साथ डेमोक्रेट्स ने अब तक 44 सीटों का इजाफा किया है। यह बढ़त वर्ष 2018 में डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान हुए मध्यावधि चुनाव में पार्टी को मिली 40 सीटों की बढ़त से भी ज्यादा है।

डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि हाउस डेमोक्रेट्स ने इस सदी में अमेरिकी कांग्रेस में किसी भी पार्टी का सबसे बड़ा बहुमत हासिल किया है।

न्यूयॉर्क का प्रतिनिधित्व करने वाले जेफ्रीज अब नए सदन में हाउस स्पीकर की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी कर रहे हैं।

चुनाव परिणामों के बाद अमेरिका में विभाजित सरकार की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। डेमोक्रेटिक पार्टी का सीनेट पर नियंत्रण है, जबकि रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में बने रहेंगे।

ऐसे में राष्ट्रपति और संसद के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ने की आशंका है। डेमोक्रेट्स को अब सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाने का मजबूत मौका मिलेगा।

ऐतिहासिक जीत के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने अगले 100 दिनों का एजेंडा तैयार करना शुरू कर दिया है। पार्टी की प्रमुख प्राथमिकताओं में आम लोगों की बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत को कम करना शामिल है।

इसके अलावा डेमोक्रेट्स ट्रंप प्रशासन के कामकाज और नीतियों पर कड़ी निगरानी रखने की तैयारी में हैं। इसके लिए व्यापक संसदीय जांच और निगरानी कार्यक्रम चलाए जा सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में अमेरिकी राजनीति में डेमोक्रेट्स और ट्रंप प्रशासन के बीच टकराव देखने को मिल सकता है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.