onwin giriş
Home उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹495 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, कुंभ-2027, सड़क, पार्किंग और विकास कार्यों को मिलेगी गति

पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास कार्यों, कुंभ मेला 2027 की तैयारियों और जनहित की विभिन्न परियोजनाओं के लिए ₹495 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों में सड़क निर्माण, पर्यटन, शहरी विकास, विद्युत व्यवस्था, स्थानीय निकायों को अनुदान और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं।

कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला-2027 के दौरान निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ₹43.87 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत प्रथम किश्त के रूप में ₹17.55 करोड़ जारी किए जाएंगे।

सड़क और आधारभूत ढांचे के लिए कई मंजूरियां

राज्य योजना के तहत कई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें प्रमुख रूप से:

नरेंद्रनगर विधानसभा में भारपुर-पोंथ मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए ₹3.08 करोड़।
लक्सर में सत्संग भवन महाराजपुर से गंगदासपुर तक सड़क सुधार के लिए ₹3.72 करोड़।
सितारगंज क्षेत्र में विभिन्न ग्रामीण सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति।
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण के लिए अलग-अलग परियोजनाओं को मंजूरी।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों का विकास

मुख्यमंत्री ने:

शिव मंदिर के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹53.51 लाख,
छिपला सरोवर तक मार्ग निर्माण के लिए ₹80.35 लाख,
रामपादुका मंदिर में स्नान घाट निर्माण के लिए शेष ₹37.60 लाख की स्वीकृति दी है।
शहरी विकास और पार्किंग परियोजनाएं
रामनगर की पुरानी तहसील परिसर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए ₹38.58 करोड़।
चम्पावत में एडवेंचर पार्क निर्माण के लिए ₹3.05 करोड़।
देहरादून स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय भवन के विस्तार के लिए ₹5.38 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
स्थानीय निकायों को बड़ी वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए:

शहरी स्थानीय निकायों को ₹328.28 करोड़,
जिला पंचायतों को ₹82.21 करोड़ की तदर्थ वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।
अन्य प्रमुख फैसले
पिथौरागढ़ के ग्राम गुंजी के समग्र विकास के लिए ₹4.62 करोड़ मंजूर।
31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में आरटीसी एवं बैरक निर्माण के लिए ₹19.91 करोड़, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹3.14 करोड़ स्वीकृत।
डीडीहाट न्यायालय में शिशु गृह की स्थापना के लिए ₹96 हजार की मंजूरी।
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और राज्य के स्वायत्त निकायों के उन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि को भी मंजूरी दी है, जो पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे हैं।

पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 474% से बढ़ाकर 483% किया गया।
छठे वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 257% से बढ़ाकर 262% किया गया।

यह बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी।

दो सड़कों का नाम बदला

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र में:

बिडोरा–छेवी पातशाही गेट से धूमखेड़ा मार्ग का नाम साहिबजादा फतेह सिंह रोड,
सौनी–डौड़ाखाल–तिपोला मोटर मार्ग का नाम राज्य आंदोलनकारी पूरण सिंह डंगवाल के नाम पर रखने को भी मंजूरी दी है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.