onwin giriş
Home देश मेडिकल

पंजाब-चंडीगढ़ में 24 घंटे की हड़ताल पर मेडिकल स्टोर, 25 हजार दवा दुकानें बंद

Punjab और Chandigarh में आज मेडिकल स्टोर संचालक 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते पंजाब और चंडीगढ़ के करीब 25 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे आम लोगों को दवाइयों की खरीद में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह बंद All India Organisation of Chemists and Druggists की ओर से सरकार के एक नोटिफिकेशन के विरोध में बुलाया गया है। संगठन ने देशभर में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है।

हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इमरजेंसी सेवाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाओं का अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है ताकि गंभीर मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

चंडीगढ़ स्वास्थ्य निदेशक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक शहर के प्रमुख अस्पतालों और विभिन्न सेक्टरों में 52 चुनिंदा मेडिकल स्टोर और जन औषधि केंद्र खुले रखे गए हैं। इन केंद्रों पर मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मेडिकल स्टोर बंद होने से खासतौर पर बुजुर्गों, रोजाना दवा लेने वाले मरीजों और इमरजेंसी जरूरत वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग खुले मेडिकल स्टोर और जन औषधि केंद्रों की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए।

बताया जा रहा है कि सरकार के हालिया नोटिफिकेशन को लेकर दवा विक्रेताओं में नाराजगी है। इसी के विरोध में यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल आयोजित की गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि इमरजेंसी सेवाओं पर हड़ताल का असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.