onwin giriş
Home उत्तराखंड

परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर से उड़ाया लाखों का माल उड़ाया

ऋषिकेश के श्यामपुर के खदरी खड़क माफ क्षेत्र में एक परिवार बीती रात शादी समारोह में गए थे। चोरों ने घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए के जेवर और नकदी लूट ली। परिवार के लोग जब गुरुवार की सुबह जब घर पहुंचे तो चोरी का पता चला।

खदरी के बलजीत फार्म निवासी ज्योति प्रसाद रतूड़ी के घर के सभी सदस्य ऋषिकेश में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और कमरों के भीतर सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर पूरी तरह से खंगाल दिया था।

ज्योति प्रसाद के पुत्र अमरेश विदेश में नौकरी करते हैं। जो तीन दिन पूर्व ही घर लौटे थे। पुलिस को सूचित किया गया, जिस पर पुलिस की टीम ने मौके पर आकर जांच पड़ताल शुरू की। गृह स्वामी के मुताबिक करीब आठ लाख के जेवर घर से गायब है।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.