अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘मीसा’ में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। रोमांटिक किरदारों से पहचान बनाने वाली रश्मिका इस बार दमदार एक्शन करती दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और सेट से सामने आई तस्वीरों में वह अंडरवॉटर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करती नजर आ रही हैं।
वायरल तस्वीरों में रश्मिका की पीठ पर गहरे चाकू के घावों जैसा मेकअप दिखाई दे रहा है, जो फिल्म के एक अहम एक्शन सीन का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कठिन अंडरवॉटर एक्शन सीन भी शूट किए हैं।
निर्देशक रविंद्र फुले के निर्देशन में बनी ‘मीसा’ का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें रश्मिका का एक्शन अवतार देखने को मिला था। टीजर के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
फिल्म में रश्मिका के साथ राव रमेश, ईश्वरी राव, प्रवीण दचरम और शत्रु भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब रश्मिका इतने बड़े स्तर पर एक्शन प्रधान किरदार निभाती दिखाई देंगी।
रश्मिका मंदाना ने अपने लगभग 10 साल के फिल्मी करियर में कई सफल फिल्में दी हैं। उन्होंने ‘किरिक पार्टी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद ‘पुष्पा’, ‘पुष्पा 2’ सहित कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया।
अब ‘मीसा’ के जरिए वह अपनी इमेज से अलग हटकर एक्शन शैली में खुद को साबित करने की तैयारी में हैं। फैंस को उम्मीद है कि उनका यह नया अवतार भी दर्शकों को पसंद आएगा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।
