onwin giriş
Home उत्तराखंड

देहरादून आरटीओ में हाईटेक ई-लॉबी का शुभारंभ

देहरादून आरटीओ में हाईटेक ई-लॉबी का शुभारंभ

प्रदीप बत्रा ने आज उत्तराखंड परिवहन विभाग के आरटीओ कार्यालय में हाईटेक ई-लॉबी का लोकार्पण किया। फीता काटकर इस आधुनिक डिजिटल सुविधा का शुभारंभ किया गया।

नई ई-लॉबी शुरू होने से अब आम जनता को लंबी लाइनों में लगने से राहत मिलेगी और परिवहन विभाग की कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।

इस हाईटेक ई-लॉबी का उद्देश्य परिवहन विभाग की सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाना है। अब लोगों को अलग-अलग काउंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी जानकारी और अन्य परिवहन सेवाएं आसानी से एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे लोगों का समय बचेगा और आरटीओ कार्यालय में भीड़ भी कम होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.