onwin giriş
Home उत्तराखंड

निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखंड अव्वल, पर्वतीय राज्यों में पहला और देशभर में 11वां स्थान

उत्तराखंड ने निवेश के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 47.5 अंकों के साथ 11वां स्थान हासिल कर राज्य ने “फ्रंट रनर” श्रेणी में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

नीति आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का मूल्यांकन चार प्रमुख मानकों के आधार पर किया, जिनमें शामिल हैं—

व्यावसायिक वातावरण (Business Environment)
आधारभूत संरचना (Infrastructure)
संसाधनों की उपलब्धता (Resources)
वित्तीय स्वास्थ्य (Financial Health)
उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन

पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने विभिन्न मानकों पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया—

समग्र निवेश अनुकूलता: प्रथम स्थान
वित्तीय स्वास्थ्य: प्रथम स्थान
व्यावसायिक वातावरण: द्वितीय स्थान
संसाधनों की उपलब्धता: द्वितीय स्थान
आधारभूत संरचना: तृतीय स्थान
सीएम धामी ने बताया बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता राज्य सरकार की निवेशक हितैषी नीतियों, पारदर्शी शासन व्यवस्था, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और बेहतर औद्योगिक माहौल का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखंड को देश का अग्रणी निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नीति आयोग की इस रैंकिंग से उत्तराखंड में निवेश, औद्योगिक विकास और समावेशी आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।

Similar Posts

© www.surkandasamachar.com· All Rights Reserved.