शरदोत्सव का उद्धाटन करने प्रदेश के सीमए त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर पौड़ी मुख्यालय पहुंचे गए हैं। रांसी हेलीपैड में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत समेत अन्य नेताओं और नौकरशाहों ने उनके स्वागत की औपचारिकता पूरी की। इस औपचारिकता की गवाह भा ज पा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट के अन्य भापजा नेताओं के साथ साथ जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर भी बने। इससे पूर्व में भी कई बार टीएसआर का भव्य स्वागत पौड़ी में हो चुका है। लेकिन कई मसले हैं अधर में हैं व्यवस्थाओं को उनकी असलियत दिखा रहे हैं और आम जन का दिक्कतें।
रांसी में लैंडिग के बाद सीएम त्रिवेंद्र उस जगह से पीठ फेरते हुए गुजरेंगे जहा वर्षों से करोड़ों की लागत से बनने वाला पर्यटक आवास गृह सरकार की अनदेखी के कारण बंजर हो चला है। करोड़ों रूपया इस पर बर्बाद भी हो चुका है। उस बस स्टेशन पर तो शायद सीएम की नजर नहीं पड़ेगी जिसके निर्माण में एक दशक से भी अधिक समय लग गया है। थोड़ा आगे निकलेंगे तो उपेक्षा के चलते अधर मंे लटका डीएम कार्यालय सीएम को हर बार की तरह मुहं चिढ़ायेगा। और रही बात शहर की सड़कें वह तो जगह जगह पर शुभयात्रा का संदेश दे ही रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम पर लोग जरूर भरोसा करते हैं लेकिन अब वह भी स्वयं उसी जमात मे हैं जो सत्ताधीश इस तरह की अनदेखी के लिए जिम्मेदार हैं।